झाँसी| झांसी-मुस्तरा स्टेशन के बीच रेलवे गेट संख्या 119 पर तैनात गेटमैन की बृहस्पतिवार रात 10:00 बजे बाइक और स्कूटी सवारो ने पिटाई कर दी| गेटमैन ने इसकी शिकायत सीपीरी बाजार थाना पुलिस से की है|
झांसी-मुस्तरा के बीच संपार फाटक 119 पर गेटमैन अतुल दुबे ड्यूटी पर तैनात था| बृहस्पतिवार की रात 10:00 बजे ट्रेन निकलने के कारण उसने गेट बंद कर दिया था|
इसी बीच बाइक में स्कूटी सवार पांच युवक पहुंचे और फाटक खोलने का दबाब बनाने लगे| जब गेटमैन ने युवको की बातो को अनसुना किया तो वह उसके साथ उलझ गए और हाथापाई करने लगे| यह देख जब अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंचे तो बाइक और स्कूटी सवार मौके से भाग गए| अतुल ने इसकी शिकायत सीपरी बाजार थाना पुलिस से की|
- What Is Hot News
- उत्तर प्रदेश
- गुजरात
- छत्तीसगढ़
- दिल्ली एनसीआर
- देश
- मध्य प्रदेश
- महाराष्ट्र
- राजस्थान
- हरियाणा
गेट न खोलने पर बाइक व स्कूटी सबारों गेटमैन को पीटा
