गैंगरेप के मामले मे दो पुलिस वाले बंदी

अलुप्पझा 17 जनवरीः केरल पुलिस ने बलात्कार के मामले मे दो पुलिस कर्मियो  को बंदी बनाया है। आरोप है कि इन लोगो  ने 15 साल की लड़की को अपनी हवस का शिकार बनाया। गैंगरेप के मामले मे पकड़े गये पुलिस कर्मियो  को लेकर चैंकाने वाले खुलासे हुये हैं।

अलप्पुझा के पुलिस अधीक्षक एस. सुरेंद्रन ने संवाददाताओं से कहा कि रेप मामले में पुलिस उपनिरीक्षक लिजू व पुलिस कांस्टेबल नेल्सन को गिरफ्तार किया गया है।

इस मामले में कुछ और पुलिसकर्मियों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। पीड़िता की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 और पॉक्सो कानून के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस के मामले में शामिल होने की जानकारी एक अथिरा नामक महिला की गिरफ्तारी के बाद सामने आई है। अथिरा पीड़ित किशोरी की संबंधी बताई जा रही है। पुलिस को जांच में पता चला है कि अथिरा पीड़ित महिला के आती-जाती थी।

वह पीड़िता की खराब आर्थिक स्थिति का फायदा उठाकर उसका शोषण कर रही थी। पीड़िता के पिता विकलांग है और मां मानसिक रुप से बीमार है। उसकी इसी स्थिति का वह फायदा उठा रही थी। पुलिस की गिरफ्त में आई महिला पीड़िता की रिश्तेदार है। वह पीड़िता को उसके माता-पिता को विश्वास में लेकर साथ ले जाती थी। इसके बाद वह होटलों और रिसोर्ट में लड़की को लोगों के सामने पेश करती। इसके एवज में वह उन लोगों से पैसा लेती थी।

मामला उस समय सामने आया जब पीड़िता के पड़ोसियों ने महिला को अपने पीड़िता को ले जाने से रोका। जिसके बाद पड़ोसियों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पहले लड़की ने कुछ भी बताने से इंकार कर दिया। लेकिन महिला पुलिस अफसर ने जब कड़ाई से पूछा तो उसने बताया कि उसके साथ 9 महीनों से यौन शोषण हो रहा है। जब पुलिस ने इस मामले की जांच करनी शुरू की तो कई चौंकाने वाला खुलासे हुए। इस रैकेट में 15 लोगों के नाम सामने आए है। इनमें दो पुलिसकर्मी भी शामिल है। दोनों पुलिस कर्मियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके अलावा पुलिस ने दो अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *