Headlines

गोआ-एक साधारण कार्यकर्ता से मुख्यमंत्री पद तक का सफर करने वाले प्रमोद सावंत के बारे में जाने

पणजी 19 मार्च। प्रमोद सावंत ने गोवा के नए मुख्यमंत्री गोवा के नए मुख्यमंत्री के रूप में कमान संभाल ली । उन्होंने देर रात 2:00 बजे राजभवन में आयोजित समारोह में शपथ ली । राज्यपाल मृदुला सिन्हा ने उन्हें शपथ दिलाई।

40 साल के प्रमोद सावंत एक साधारण कार्यकर्ता के रूप में राजनीतिक शुरुआत करने के बाद मुख्यमंत्री पद पर पहुंचे हैं । उन्होंने शपथ ग्रहण करने के बाद कहा कि मुझे सभी सहयोगियों के साथ एक मजबूत माहौल बनाते हुए आगे बढ़ना होगा । अधूरे कामों को पूरा करना मेरी जिम्मेदारी है।

मैं मनोहर परिकर जी के जितना काम नहीं कर पाऊंगा, लेकिन जितना संभव हो सकेगा काम करने की पूरी कोशिश करूंगा।

आपको बता दें कि प्रमोद गोवा में भाजपा के अकेले ऐसे विधायक हैं जो आर एस एस कैडर से हैं । मुख्यमंत्री बनने से पहले बाय पार्टी के प्रवक्ता और गोवा विधान सभा के अध्यक्ष थे

जब 2017 में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार बनी तो उन्हें विधानसभा का अध्यक्ष बनाया गया। वह भाजपा सरकार के सबसे पसंदीदा नेता हैं। इस बात का अंदाजा हम इसी बात से लगाया जा सकता है कि परिकर के निधन के बाद जब विकल्प की बात आई तो सबसे पहले उन्हीं का नाम सामने आया।

प्रमोद सावंत की पत्नी सुलक्षणा शिक्षिका है। वह बिकोलियम के श्री शांतादुर्गा हायर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ाती हैं । इसके साथ ही वह भाजपा महिला मोर्चा की गोवा इकाई की अध्यक्ष भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *