यूपी। गोरखपुर पुलिस ने चेकिंग में हवाला कारोबारी से 85 लाख रुपए पकड़े। 50 लाख रुपए दरोगा आलोक सिंह ने खुद रख लिए। कारोबारी को एनकाउंटर की धमकी देकर सिर्फ 35 लाख रुपए देकर भगा दिया। SSP ने टीम बनाकर दरोगा के ठिकानों पर छापेमारी कराई। 44 लाख बरामद हुए। दरोगा सस्पेंड हुआ।
बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप-2024 आज से चीन के निंगबो में शुरू होने वाली है। एचएस प्रणय, किदांबी श्रीकांत, लक्ष्य सेन, पीवी सिंधु और अन्य स्टार शटलर भारतीय दल का प्रतिनिधित्व करेंगे।
*सूरज और पृथ्वी के बीच में चंद्रमा जब आ जाता है तो ये सूर्यग्रहण कहलाता है*…..
भारत में कल यानी सोमवार रात को जब आप शायद सो रहे थे, तब लाखों लोग दुनिया के एक दूसरे हिस्से में आसमान की ओर गर्दन टेढ़ी किए पूर्ण सूर्य ग्रहण देख रहे थे.
सूर्य ग्रहण भारत में तो नहीं दिखा मगर मैक्सिको, अमेरिका और कनाडा में लाखों लोगों ने इस नज़ारे का लुत्फ़ उठाया.
ये ग्रहण पूरे उत्तरी अमेरिका महाद्वीप में फैला रहा.
