गोरखपुर में भीषण सड़क हादसा, 6 लोगों की मौत, 25 घायल

गोरखपुर. कुशीनगर हाईवे पर जगदीशपुर के पास गुरुवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे  में 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 25 अन्य घायल हैं. सभी घायलों को पांच एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां 10 यात्रियों की हालत गंभीर बनी हुई. बताया जा रहा है कि हादसा उस वक्त हुआ जब एक बस ख़राब होने के बाद यात्री दूसरे बस में सवार हो रहे थे.

🛑यूपी। गोरखपुर-कुशीनगर हाईवे पर जगदीशपुर के पास गुरुवार देर रात करीब 11 बजे सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे खड़ी बस में टक्कर मार दी। दुर्घटना में छह बस यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 26 यात्री घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल और मेडिकल कालेज भेजा गया है। इनमें से भी कई की स्थिति गंभीर है। दुर्घटना की सूचना पर एसपी सिटी सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए।
बताया जा रहा है कि गोरखपुर से एक अनुबंधित बस सवारियों को लेकर कुशीनगर के पडरौना जा रही थी। जगदीशपुर के मल्लपुर के पास बस का पहिया पंक्चर हो गया। बस को सड़क के किनारे खड़ी करके चालक और कंडक्टर दूसरी बस में सवारियों को बैठा रहे थे। कुछ सवारियां बस में बैठ गई थीं जबकि कुछ दोनों बसों के बीच खड़ी थीं। इसी बीच एक तेज रफ्तार ट्रक ने बस में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि दो दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए । उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां तीन अन्य की भी मौक हो गई। कई अन्य यात्रियों की हालत भी गंभीर हैउधर, दुर्घटना के बाद अफसरों ने सदर अस्पताल और मेडिकल कालेज के डॉक्टरों को अलर्ट किया। भारी संख्या में घायलों के पहुंचने पर डॉक्टरों को बुला लिया गया है। दुर्घटनास्थल पर पहुंची पांच एंबुलेंस से घायलों को सदर और मेडिकल कालेज ले जाया गया है। बताया जा रहा है कि बस में 30 से ज्यादा लोग सवार थे।
मृतकों के नाम नितीश सिंह (25) पुत्र अशोक सिंह निवासी मदरहा, हाटा कोतवाली, कुशीनगर ,सुरेश चौहान (35) पुत्र जवाहिर चौहान, निवासी रूदौलिया, थाना तुर्कपट्टी, कुशीनगर, हिमांशु यादव (24) पुत्र बनारसी यादव, निवासी मिश्रीपट्टी पडरौना, कुशीनगर, शैलेष पटेल शामिल है.

ब्रेकिंग..

*सोनभद्र। अज्ञात हमलावरों ने दुध बेचने वाले का गोली मारकर की हत्या।*

कनपटी पर तमंचा सटाकर मारी गई गोली। राम संजीवन पुत्र रामा चौहन उम्र 32 वर्ष की जंगल में ले जाकर की गई हत्या।

गोली चलने की सूचना पर पहुंची पुलिस ।गोली चलने का कारण पता नही चल सका। गाँव मे मचा हडकंप, गाँव मे अतरिक्त पुलिस बल पहुंची। करमा थाना क्षेत्र के सिरसिया ठकुराई गाँव का मामला ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *