Headlines

गौशाला एवं अनाथालय का किया गया भूमि पूजन

नेवादा कौशाम्बी* अनाथ बच्चों की मदद के लिए समाज सेवी ने हाथ बढ़ाया है गौशाला और अनाथालय के भवन बनाए जाने के पूर्व भूमि पूजन कर अनाथालय और गौशाला का निर्माण शुरू कर दिया है नेवादा ब्लॉक के ग्राम सभा औधन के मजरा फरीदपुर निवासी बदाम सिंह धार्मिक कार्य मे अग्रसर हुए आज 19 अक्टूबर दिन रविवार को ग्राम सभा औधन के खरका के पास गौशाला एवं अनाथालय के उद्घाटन हेतु उन्होंने भूमि पूजन किया इस मौके पर बदाम सिंह ने कहा कि गौ सेवा एवं अनाथ बच्चों की सेवा कर अपने जीवन को कृतार्थ बनाना है और अनाथ बच्चों को गोद लेकर उन बच्चों को अनाथालय मे रहने अथवा भोजन कपड़ा शिक्षा आदि की पूरी व्यवस्था जिम्मेदारी के साथ कर उनके भविष्य को उज्जवल बनाना है भूमि पूजन कराने आये आचार्य राजेश कुमार शुक्ला ने वैदिक मंत्रोच्चारण के जरिए विधि विधान से भूमि पूजन कराया और आशिर्वाद प्रदान किया

*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *