लखनऊ- घोसी उपचुनाव के पहले सपा को झटका,पूर्व विधायक उमेश चंद्र पांडेय BJP में शामिल,सपा छोड़कर BJP में शामिल हुए उमेश चंद्र पांडेय,डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने कराई ज्वाइनिंग,BJP प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कराई ज्वाइनिंग,घोसी उपचुनाव में BJP की होगी बड़ी जीत- बृजेश पाठक,आप लोग एकजुट होकर BJP को जिताएं- बृजेश पाठक,समाजवादी पार्टी के गुंडों को हराना है – बृजेश पाठक,घोसी की जनता सपा को सबक सिखाएगी- बृजेश पाठक.
➡️लखनऊ- लखनऊ जिला पंचायत के अफसरों ने की कार्रवाई,अधिकारियों ने अवैध प्लाटिंग पर चलाया बुलडोजर,मोहनलालगंज के गोसाईंगंज ब्लॉक में बड़ा एक्शन,रहमत नगर गांव में अवैध प्लॉटिंग पर कार्रवाई की,विधि एस्टेट, कैरियर ग्रुप, सिलिकॉन सिटी पर एक्शन,तहसील मोहनलालगंज, जिला पंचायत की टीम रही मौजूद,बिना नक्शा स्वीकृत कराए कराया गया था निर्माण.
➡️मऊ- ओपी राजभर पर सपा नेता राजीव राय का बयान,ये लोग अपने जाति के लोगों को ठगते है-राजीव राय,इनका काम जमीर,अपने समाज को बेचना है-राजीव,इस चुनाव से ओपी राजभर भ्रम टूट जाएगा-राजीव,उपचुनाव में बीजेपी के लोग डरे हुए है-राजीव राय,कल सपा प्रदेश अध्यक्ष,शिवपाल यादव भी आएंगे,चुनाव से पहले सपा अध्यक्ष का दौरा होगा-राजीव,बाहुबली जनता ठगने वाले को देगी जवाब-राजीव.
➡️मऊ- कैबिनेट मंत्री संजय निषाद का बयान,कांग्रेस बताए कि निषादों को कितना लूटा- संजय निषाद,70 साल कांग्रेस ने निषादों का वोट लिया- संजय निषाद,कांग्रेस ने ही निषादों को 70 साल पीछे किया है- निषाद,‘मैं खड़ा हूं कोई पैर छू ले रहा, ये वायरल किया जा रहा’,निषाद के घर पैदा होने निषाद कहलाया जाता है- निषाद,पहले तो लोग नाम के पीछे निषाद लगा लेते थे- निषाद,मेरा ऑडियो, फोटो वायरल करना विपक्ष की साजिश- निषाद.
➡️मुजफ्फरनगर- मुजफ्फरनगर जिला कोर्ट ने 36 लोगों को सुनाई सजा,कोर्ट नम्बर 7 ने 10-10 साल कारावास की सुनाई सजा,वार्ड सभासद जाकिर की हत्या के बाद हुआ था हंगामा,साल 2003 में जाकिर मेंबर की कर दी गई थी हत्या,हंगामे के दौरान पुलिस- प्रशासन पर हुआ था पथराव,SO, CO और एसपी पर भी भीड़ ने किया था पथराव,62 लोगों पर लगा था पुलिस पर हमले का आरोप,36 दोषियों को 10-10 साल कारावास,20-20 हजार जुर्माना,थाना सिविल लाइन के महमूदनगर में हुआ था हंगामा.
➡️अमेठी- केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से मिला पत्रकारों का समूह,भारतीय पत्रकार संघ के डेलीगेशन ने की मुलाकात,अध्यक्ष लोकेश त्रिपाठी ने स्मृति ईरानी को सौंपा मांगपत्र,ऐंधी गांधीनगर टोल में पत्रकारों के लिए छूट की मांग,टोल प्लाजा पर मीडिया कर्मियों से लिया जाता है टोल.
➡️हमीरपुर- चौकी इंचार्ज रिंकू तिवारी के खिलाफ पोस्टरवार,ग्रामीणों ने तबादले के लगाए सार्वजनिक स्थलों पर पोस्टर,पोस्टर में चौकी इंचार्ज पर घूस लेने का किया जिक्र,चौकी इंचार्ज पर अपराधियों को संरक्षण देने की बात लिखी,पोस्टरों के चलते हमीरपुर पुलिस की हो रही किरकिरी,पोस्टर लगने के बाद मौदहा पुलिस मामले की जांच में जुटी,मौदहा कोतवाली इलाके में आती है इंचौली चौकी.
➡️आगरा- आगरा विकास प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई,ताजमहल के पास हो रहा था अवैध निर्माण,प्राधिकरण टीम ने अलग–अलग जगह की कार्रवाई,2 जगह अवैध निर्माण सील,एक दुकान की ध्वस्त,ताजगंज नगलादीन धाधूपुरा,तांगा स्टैण्ड के पास कार्रवाई,,एडीए वीसी के आदेश के बाद हुई कार्रवाई.
➡️कौशाम्बी- कौशाम्बी में नाबालिग किशोरी की हत्या से हड़कंप,हत्या के बाद किशोरी का शव दरवाजे पर फेंका,पड़ोसी युवक पर रेप कर हत्या करने का आरोप,झुग्गी झोपड़ी में रहता हैं मृतक किशोरी का परिवार,घटना के बाद आरोपी युवक मौके से हुआ फरार,कौशांबी के मंझनपुर कोतवाली इलाके का मामला.
➡️गोरखपुर- फर्जी अस्पताल चलाने वाले 2 अभियुक्त गिरफ्तार,खुद को डॉक्टर बताने वाले समेत 3 अभियुक्त फरार,सालों से मां दुर्गा हॉस्पिटल का कर रहे थे संचालन,22 अगस्त को नवजात और प्रसूता की हुई थी मौत,बिना डिग्री और लाइसेंस के संचालित था अस्पताल,कैम्पियरगंज क्षेत्र से हुई अभियुक्तों की गिरफ्तारी.
➡️मऊ- बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज सिंह पहुंचे मऊ,घोसी उपचुनाव में युवा सम्मेलन में लिया हिस्सा,बीजेपी युवा सम्मेलन में युवाओं को एकजुट किया,युवाओं के दम पर जीतेंगे घोसी उपचुनाव-पंकज,दारा सिंह चौहान भारी मतों से जीतेंगे- पकंज,बीजेपी हर चुनाव मजबूती से लड़ती है-पंकज.
➡️गोरखपुर- 2 शातिर जालसाजों को पुलिस ने किया गिरफ्तार,अभियुक्त किन्नर चांदनी,अशोक को किया गिरफ्तार,किन्नर समाज का अध्यक्ष बता फोन करते थे,दोनों पर कई जिलों में एक दर्जन मुकदमे दर्ज है,झंगहा क्षेत्र से हुई दोनों अभियुक्तों की गिरफ्तारी.
➡️पीलीभीत- STF, SOG और सुनगढ़ी पुलिस को मिली कामयाबी,4 मादक पदार्थ तस्करों को पकड़ने में मिली सफता,तस्करों से 11 किलो चरस,1 किलो अफीम बरामद,पंजाब समेत यूपी के जिलों में करते थे सप्लाई,कोतवाली सुनगढ़ी के राम लीला ग्राउंड का मामला.
➡️कानपुर- 2 गुमशुदा बच्चों के प्रकरण में पुलिस की कार्रवाई,पिता की तहरीर पर बच्चों की मां समेत 2 पर केस,पुलिस ने 3 लोगों पर अपहरण का केस दर्ज किया,बच्चों की बरामदगी के लिए पुलिस टीम मुंबई रवाना,हनुमंत विहार थाना क्षेत्र से गुमशुदा हुए है बच्चे.
➡️झांसी- डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य पहुंचे सर्किट हाउस,बैठक के बाद महापौर-पार्षद प्रशिक्षण शिविर में पहुंचे,2024 चुनाव के मद्देनजर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण-केशव,कार्यकर्ताओं को अपने बूथों पर नजर रखनी है-केशव.
➡️कौशाम्बी- अज्ञात महिला का शव मिलने से मचा हड़कंप,कई दिनों पुराना बताया जा रहा महिला का शव,हत्या के बाद शव फेंके जाने की आशंका,मौके पर सीओ समेत पुलिस बल मौजूद,सैनी थाना के परसीपुर गांव का मामला.
➡️फिरोजाबाद- पुलिस ने 20 लाख की अवैध शराब पकड़ी,चंडीगढ़ से बिहार ले जाई जा रही थी शराब,डीसीएम से बड़ी मात्रा में अवैध शराब पकड़ी,थाना शिकोहाबाद पुलिस को चेकिंग में कामयाबी.
➡️दिल्ली- 69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार का एलान,फिल्म शेरशाह को बेस्ट ज्यूरी अवार्ड मिला,बेस्ट हिंदी फिल्म, सरदार उधम ,बेस्ट तेलुगु फिल्म के लिए RRR को अवार्ड,फिल्म RRR को कई कैटेगरी में राष्ट्रीय पुरस्कार ,आलिया भट्ट, कृति सेनन को बेस्ट एक्ट्रेस अवार्ड,अल्लू अर्जुन को बेस्ट एक्टर का राष्ट्रीय पुरस्कार,पुष्पा के लिए अल्लू अर्जुन को बेस्ट एक्टर अवार्ड,कृति सेनन को फिल्म मिमी के लिए अवार्ड मिला,आलिया भट्ट को फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी के लिए अवार्ड.
————————————————
