Headlines

चंडीगढ़। स्टंट करते समय व्यक्ति की मौत

चंडीगढ़। स्टंट करते समय व्यक्ति की मौत के एक दिन बाद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सोमवार को राज्य में ट्रैक्टर और अन्य कृषि उपकरणों से जुड़े स्टंट पर पूर्ण प्रतिबंध की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने उस दुखद घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया, जिसमें ट्रैक्टर पर ऐसे ही खतरनाक प्रदर्शन के दौरान एक व्यक्ति की जान चली गई।

भगवंत मान ने कहा कि यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना थी, भविष्य में ऐसी किसी भी दुर्घटना से बचने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि इसके लिए राज्य में ट्रैक्टर और अन्य कृषि उपकरणों से स्टंट करने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ट्रैक्टर को ‘खेतों का राजा’ कहा जाता है। इसे मौत का कारण नहीं बनाया जाना चाहिए। राज्य सरकार लोगों के बहुमूल्य जीवन की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। प्रतिबंध का निर्णय जनहित में लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *