झांसी: आज चंद्रयान 3 के सफल लैंडिंग पर हर्ष व्यक्त किया और मिठाई खिलाकर जश्न मनाया गया!
कार्यक्रम की अध्यक्षता अरविंद वशिष्ठ सदस्य इंडो जर्मन टूल रूम सूक्ष्म,लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय भारत सरकार ने की ! उक्त अवसर पर राजेंद्र रेजा ,जितेंद्र भदोरिया ,सैयद अली, अयान अली हाशमी, अभिषेक कनौजिया, अभिषेक दिक्षित, मनीष कश्यप ,सिद्धार्थ गौतम मनीषा पांडे ,अंजुल पुरोहित ,मनीष पटसरिया ,अमित चक्रवर्ती, शादाब खान आदि सभी ने हर्ष व्यक्त कर एक दूसरे को मिठाई खिलाई!
इस विशेष अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए अरविंद वशिष्ठ सदस्य इंडो जर्मन टूल रूम सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय भारत सरकार ने कहा कि आज का दिन हर भारतवासी के लिए एक ऐतिहासिक दिन है जिसमें हमने अपनी आंखों से उसे पल को देखा है जिसमें चंद्रयान 3 धीरे-धीरे चांद की सतह को छू रहा था यह हमारे लिए अविस्मरणी पल हैं और इन पल के साक्षी हम स्वयं हैं आजअमेरिका, रूस और चीन. के बाद अब भारत के चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग से हमारा देश विश्व का चौथा देश बन गया है और सबसे गौरव की बात है की दक्षिणी ध्रुव के इलाके में लैंडिंग करने वाला दुनिया का पहला देश बन चुका है! इसरो के सभी वैज्ञानिकों को हम हृदय से बधाई देते हैं जिन्होंने विश्व में हमारे देश का नाम स्वर्णिम अक्षरों में लिख दिया है !
- What Is Hot News
- उत्तर प्रदेश
- गुजरात
- छत्तीसगढ़
- जम्मू कश्मीर
- दिल्ली एनसीआर
- पंजाब
- बिहार
- मध्य प्रदेश
- महाराष्ट्र
- राजस्थान
- हरियाणा
- हिमाचल
चंद्रमा के साउथ पोल पर तिरंगा फहराकर भारत विश्व में पहला देश बना :अरविंद वशिष्ठ रिपोर्ट:अनिल मौर्य
