*चांद पर पानी पता करने के लिए लूनर ट्रेलब्लेजर लॉन्च

_*चांद पर पानी पता करने के लिए लूनर ट्रेलब्लेजर लॉन्च*_

01. नासा ने चंद्रमा पर पानी के स्थान और उपस्थिति को मापने के लिए लूनर ट्रेलब्लेजर लॉन्च किया गया। इसका आकार डिशवॉशर जितना है।

02. इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन को आईपीएल 2025 सीजन के लिए दिल्ली कैपिटल्स कामेंटर चुना गया।

03. अमेरिकी बास्केटबॉल खिलाड़ी डायना टॉरासी ने 42 साल की उम्र में संन्यास लिया। उन्होंने छह बार ओलिंपिक गोल्ड पदकजीता है।

04. सुपर बिलियनेयर की सूची में 30 लाख करोड़ रुपए के साथ इलॉन मस्क पहले स्थान पर हैं। मुकेश अंबानी 790 लाख करोड़ रु. संपत्ति के साथ 17वें और गौतमअदाणी 21वें स्थान पर हैं।

05. केंद्रीय मंत्री सरबानंद सोनोवाल ने ‘एक राष्ट्र-एक पोर्ट’ योजना लॉन्च की। इससे देश के प्रमुख पोर्ट के संचालन और व्यापार में सुधार होगा।

06. तुहिन कांत पांडे को सेबी का नया चेयरमैन नियुक्त किया गया। उन्होंने माधबी पुरी की जगहली।

07. केंद्र ने डिजिटल गवर्नेस और सेवाओं को बढ़ाने के लिए आधार गुड गवर्नेस पोर्टल लॉन्च किया।

08. ऑस्कर विजेता जीन हैकमैन कानिधन होगया है।

08. सुमन कुमार को इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के बोर्ड में निदेशक नियुक्त किया गया। –

09. ऑफिशियल एयरलाइन गाइड की रिपोर्ट अनुसार दिल्ली का इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट दुनिया के टॉप 10 व्यस्त हवाई अड्डों में आठवें स्थान पर है।

10. भारतीय सेना ने लार्सन एंड टुबो के साथ 223 ऑटोमेटिक केमिकल एजेंट डिटेक्शन और अलार्म सिस्टम खरीदने का समझौता किया। यह सिस्टम सेना को रासायनिक हमलों से बचाव में मदद करेगा।

11. बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर देश के सबसे बड़े ग्रीनफील्ड डोमेस्टिक कार्गो टर्मिनल का उ‌द्घाटन किया। इसका संचालन BIAL ने मेन्ज़ीज़ एविएशन के साथ हुआ।

12. अमेजॉन ने पहली क्वांटम चिप ओसेलॉट’ लॉन्च की। यह एक नौ-क्यूबिट चिप है, जो बेहतर हार्डवेयर सिस्टम बनाएगा।

13. मुंबई-गोवा के बीच रोपैक्स फेरी सेवा शुरू होगी। साढ़े छह घंटे में यात्रा पूरी होगी और यात्री अपने वाहन भी ले जा सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *