चार दिन में 8 डिग्री गिरा न्यूनतम पारा, रात में गिरने लगी ओस

झाँसी | झांसी का मौसम इस हफ्ते तेजी से बदल रहा है | चार दिन में न्यूनतम तापमान में 8 डिग्री सेल्सियस से भी ज्यादा गिरावट दर्ज हुई है| ऐसा मैदानी इलाकों से आने वाली ठंडी हवा के चलते हुआ है | अब रात में भी उसे गिरने लगी है|
पिछले हफ्ते चक्रवर्ती तूफान मोथा के चलते तापमान में गिरावट देखने को मिली थी| इसका असर खत्म होते ही दिन में अच्छी धूप खिलने से गर्माहट का एहसास होने लगा था मगर अब फिर से मौसम ने करवट ले ली है| शनिवार को झांसी का अधिकतम तापमान 28.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो तीन डिग्री कम है |
वही न्यूनतम पर 12.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 3.7 डिग्री कम है| किसी विज्ञान केंद्र भरारी के मौसम वैज्ञानिक आदित्य कुमार सिंह का कहना है कि पिछले 2 सालों की तुलना में इस बार ठंड की दस्तक जल्दी हुई है| आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट देखने को मिल सकती है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *