Jhansi.उत्तर प्रदेश महिला व्यापार मंडल महानगर शाखा एवं फैब इंडिया के संयुक्त तत्वाधान में चिरगांव में प्रथम बार डांडिया एवं गरबा का आयोजन कनकने वाटिका में आयोजित किया गया !
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सांसद अनुराग शर्मा की धर्मपत्नी पूनम शर्मा, राजीव परीक्षा विधायक की धर्मपत्नी कमली परीक्षा, कैट के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय पटवारी एवं विधायक बाबूलाल तिवारी की पुत्री जिज्ञासा तिवारी मैं दीप प्रज्ज्वलित कार्यक्रम का शुभारंभ किया, कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महिला व्यापार मंडल की महानगर अध्यक्ष माला मेहरोत्रा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम के बारे में प्रकाश डाला !
कार्यक्रम में सैकड़ो महिलाओं और बालिकाओं ने प्रतिभाग करते हुए डांडिया और गरबा खेला संगीत की धुन पर मनमोहक प्रस्तुति प्रस्तुत की डांडिया गरबा प्रतियोगिता भी आयोजित की गई जिसमें प्रथम सीमा जैन द्वितीय नेहा कश्यप तृतीय अंजलि पुरस्कार के साथ-साथ बेस्ट डांडिया बेस्ट टिलेट मनीष व्यास बेस्ट एनर्जेटिक शोभा कनकने बेस्ट स्माइलिंग फेस श्रेया आदि को भी पुरस्कार अतिथियों ने वितरित किया इस अवसर पर लकी ड्रा भी निकले गए !
कार्यक्रम में विशेष रूप से संरक्षक संजना पटवारी, रितु पांडे, प्रेमलता सेन, मिथिला कनकने, …….. आदि लोग विशेष रूप से उपस्थित रहे अंत में कांकने वाटिका के संचालक राहुल मोहित कनकने ने सभी का आभार व्यक्त किया!
चिरगांव में हुई डांडिया की धूम, महिलाओं और बच्चों ने खेला डांडिया एवं गरबा, किया गया पुरस्कृत
