बभनी (सोनभद्र )| बभनी थाना क्षेत्र के जुबेदाह गांव में बुधवार को रात में मां राजपति (28) के पास सो रहे 9 माह के बच्चे की सुलग रहे चूल्हे में चलने से मौत हो गई | घटना के बाद राजपति ने साड़ी का फंदा लगा कर दी जान|
महिला एक दिन पहले अपने मायके आई थी| पति हैदराबाद में मजबूरी करता है| फोन पर दोनों में कहांसुनी हुई थी | इधर, पोस्टमार्टम हाउस में राजपति के भाई दशरथ ने बहन पर ही पहले बच्चे को जलाकर मारने और फिर फंदा लगाकर जान देने का आरोप लगाया है| यूपी सीमा से सटे छत्तीसगढ़ के बसंतपुर थाना क्षेत्र के डींगरपानी के पतिराज की शादी जोबेदह मैं राजपति से हुई थी| दंपति के दो बच्चे हैं | बड़ा बेटा नव वर्ष का है | जबकि छोटे बेटे की उम्र 9 माह थी |
- What Is Hot News
- उत्तर प्रदेश
- गुजरात
- छत्तीसगढ़
- दिल्ली एनसीआर
- देश
- मध्य प्रदेश
- महाराष्ट्र
- राजस्थान
- हरियाणा
चूल्हे में जलने से 9 माह के बच्चों की मौत, मां ने फंदा लगा दी जान
