छतरपुर बेल्ट में कांग्रेस और बीजेपी के बीच कड़ी टक्कर,महाराजपुर में कांग्रेस आगे, रिपोर्ट संदीप

भोपाल 11 दिसंबर मध्य प्रदेश के छतरपुर जनपद की विधानसभा सीटों के परिणाम तेजी से आ रहे हैं अब तक मिले रुझानों में कांग्रेस और भाजपा के बीच कड़ी टक्कर चल रही है । छतरपुर की महाराजपुर सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी नीरज दीक्षित आगे चल रहे है । भाजपा के मानवेंद्र पीछे हैं।

चंदला सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी हरप्रसाद आगे है। जबकि राकेश प्रजापति पीछे हैं । राजनगर सीट पर कांग्रेस के विक्रम सिंह पीछे हैं भाजपा के अरविंद पटेरिया आगे चल रहे है ।

छतरपुर विधानसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी आलोक चतुर्वेदी पीछे चल रहे है। भाजपा के पुष्पेंद्र पाठक आगे है। वहीं बड़ा मलहरा सीट पर बीजेपी प्रत्याशी आगे है तो कांग्रेस के पीछे चल रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *