छत्तीसगढ़- ट्रेन के आगे कूदी तीन युवतियां मचा हड़कंप, रिपोर्ट- सुशील

रायपुर 3 नवंबर शनिवार शाम अचानक डब्ल्यू आर एस कॉलोनी के पास तीन युवतियां ट्रेन के आगे कूद पड़ी आत्महत्या की नियत से तीन युवतियों के ट्रेन के आगे कूद की जानकारी के बाद हड़कंप मच गया ट्रेन ड्राइवर ने लड़कियों को पटरी की ओर आते देख गति को धीमा कर दिया 3 तीनों ट्रेन की चपेट में आ गई गंभीर हालत में युवतियों को देखिए इस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि इनमें से दो लड़कियों की हालत काफी नाजुक है।

बताया जाता है कि शनिवार की शाम को करीब 5:30 बजे छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस बिलासपुर की ओर से आ रही थी रायपुर स्टेशन पहुंचने के पहले ट्रेन की गति काफी धीमी थी डब्ल्यू आर एस कॉलोनी के पास फाटक बंद होने के बावजूद यह तीन लड़कियां पटरी के आगे कूद गई ।

इधर ड्राइवर ने जब लड़कियों को ट्रेन के आगे कूद देखा तो उसने गति को और धीमा किया बावजूद इसके 3 लड़कियां ट्रेन की चपेट में आ गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और युवतियों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया
यह पता नहीं लग सका है कि इन युवतियों ने यह आत्मघाती कदम किस कारण से उठाया है पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *