रायपुर 11 दिसंबर । छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने रमन सरकार को आखिरकार बाहर का रास्ता दिखा ही दिया। राज्य की सीटों पर बहुमत हासिल करने वाली कांग्रेस के सामने अब मुख्यमंत्री का चेहरा पेश करना बाकी रह गया है।
माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री की दौड़ में भूपेश बघेल का नाम सबसे ऊपर है। हालांकि उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को लेकर फैसला हाईकमान करेगा।
आपको बता दें कि राज्य में कांग्रेसी नेता भूपेश बघेल पूरे समय प्रचार की कमान संभाले रहे बाय ऐसे नेता है जो लड़ते रहे और जेल जाते रहे उनकी छवि राज्य में सर्वमान्य होने के आसार हैं।
आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ के विजेता विधायक रायपुर में इकट्ठा होंगे। यहां पर विधायक दल के नेता का चुनाव करेंगे।
आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ के चुनाव में कांग्रेस ने 63 सीटें हासिल की हैं जबकि बीजेपी को 17 सीट पर संतोष करना पड़ा है। इस बीच रमन सरकार ने हार की जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दे दिया है।
