छत्तीसगढ़ में रमन सिंह ने नामांकन किया, योगी के पैर छूकर आशीर्वाद लिया, रिपोर्ट- संदीप

रायपुर 23 अक्टूबर छत्तीसगढ़ में होने वाले चुनाव के लिए नामांकन का दौर शुरू हो गया है आज प्रदेश के मुख्यमंत्री रमन सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में नामांकन किया ।

रमन सिंह राजनांदगांव से चुनाव लड़ रहे हैं इस सीट से कांग्रेस ने करुणा शुक्ला को अपना उम्मीदवार बनाया है। नामांकन के बाद रमन सिंह ने योगी आदित्यनाथ के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया और जीत का दावा किया।।
इस मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य ने कहा कि मेरी रमन सिंह के लिए शुभकामनाएं हैं। यहां भाजपा की जीत में कोई संदेह नहीं होना चाहिए।

इससे पहले योगी 2017 में गुजरात चुनाव में भाजपा के स्टार प्रचारक थे और उन्होंने हिंदू बाहुल्य इलाकों में प्रचार किया था।

आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मुझे मौका मिला है मैं छत्तीसगढ़ के सीएम रमन सिंह के नामांकन के दौरान यहां उपस्थित रहूं और पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलूं।

उन्होंने कहा कि भाजपा छत्तीसगढ़ में भारी बहुमत के साथ दोबारा सत्ता में वापसी करेगी। इससे पहले योगी आदित्यनाथ का भाजपाइयों ने रायपुर एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *