जनरल कोच ठसाठस, स्लीपर में भी सीट की मारामारी

झाँसी | शुक्रवार को रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ रही | दोपहर 1:30 प्लेटफार्म पर आई ग्वालियर-बरौनी मेल के सामान्य कोच पहले से ठसाठस भरे होने के कारण यात्री स्लीपर कोच में घुस गए| इस बीच कई यात्री एसी थर्ड तो कुछ आरएमएस कोच में बैठ गए| आरपीएफ ने उन्हें नीचे उतारा| आरएमएस स्टाफ व यात्रियों में बहस होने पर आरपीएफ ने हालात संभाले | यही हाल उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस का रहा | यात्रियों की भीड़ स्लीपर कोच में घुस गई,इससे कंफर्म टिकट वाले परेशानइससे कंफर्म टिकट वाले परेशान रहे |
दीपावली पर्व के बाद लौटने वाले यात्रियों की संख्या बड़ी है | वही, छठ पर्व जाने वाले यात्रियों की संख्या मैं बढ़ोतरी हुई है| स्पेशल के अलावा नियमित ट्रेनों के संचालन के बाद भी गाड़ियों के सामान्य कोच यात्रियों से भरे रहे |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *