जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग को लेकर जिलाधिकारी को प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा, रिपोर्ट -कलाम कुरैशी

झांसी। मंगलवार को जनसंख्या समाधान फाउन्डेशन के कार्यकर्ताओं ने जनसांख्यिकीय असंतुलन के कारण देश में संभावित गृहयुद्ध को रोकने के लिए जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग को लेकर जिलाधिकारी को प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। कार्यकर्ताओं ने बताया कि अपने जिले सहित देशभर के ISF कार्यकर्ता अपने-अपने जिलों से कानून की मांग के समर्थन में हस्ताक्षरित समर्थन पत्रक लेकर 22 सितंबर 2023

को दिल्ली-गाजियाबाद बॉर्डर स्थित ISF कैम्प पर एकत्रित होंगे जहां से 23 सितंबर

प्रातः 9 बजे प्रधानमंत्री कार्यालय, दिल्ली की ओर रैली के रूप में कूच किया जाएगा। माननीय प्रधानमंत्री जी को संबोधित ज्ञापन में कहा गया है कि जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने की प्रक्रिया प्रारम्भ करने पर सहमति ना बनने की स्थिति में 23 सितंबर से ही

अनिश्चितकालीन धरने पर बैठने का संगठन द्वारा निर्णय लिया गया है।

कार्यकर्ताओं ने बताया कि जनसंख्या समाधान फाउन्डेशन जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग को लेकर पिछले 9 वर्षों से अधिक समय से संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल चौधरी के नेतृत्व में देशभर के 23 राज्यों के 400 से अधिक जिलों में अभियान चला रहा है। इस अभियान को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं संगठन के मुख्य संरक्षक इन्द्रेश कुमार एवं केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह सहित 125 सांसदों का समर्थन प्राप्त है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *