जमीन के बदले नौकरी मामले में दिल्ली की राउज़ एवेन्यू ने लालू यादव और उनके परिवार के सदस्यों जैसे तेजस्वी यादव और राबड़ी देवी पर आरोप तय कर दिया है।
कोर्ट ने फ़ैसला सुनाते हुए कहा कि सारी गड़बड़ी तत्कालीन रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव की जानकारी में हुई और उनकी पत्नी और बेटे को भी गड़बड़ी की जानकारी थी।
कोर्ट ने लालू यादव से पूछा कि “क्या आप आरोप स्वीकार करते हैं? ऐसे में खुद को गिल्टी प्लीड करते हैं?
इसपर लालू यादव कहते रहे कि वो निर्दोष हैं और कोई गड़बड़ी नहीं की है।
कोर्ट ने राबड़ी देवी से पूछा कि जब आपके नाम पर ज़मीन ली गई थी, तब आपको सब पता था। लेकिन आप खामोशी से अपने पति का साथ देती रहीं।
इसपर राबड़ी देवी ने कहा कि वो किसी भी घपले घोटाले में शामिल नहीं हैं।
कांग्रेस इसी फैसले के कारण सीट बंटवारा रोके हुए थी, और तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री का उम्मीदवार घोषित नहीं कर रही थी।
