जमीन के विवाद में सपा नेता पर पिटाई का लगाया आरोप

झाँसी | मुस्तरा में निर्माण कार्य को लेकर बृहस्पतिवार को विवाद हो गया| राहुल चतुर्वेदी का आरोप है कि, सपा नेता वीरेंद्र यादव तीन साथियों के साथ आए और लाठी डंडों से हमला कर उसकी पिटाई कर दी| कार में डालकर कहीं ले गए| बाद में उसने विनती की तो उसे धमकी देकर छोड़ दिया|
पुलिस ने राहुल की तहरीर पर सपा नेता सहित अज्ञात साथियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है |
रक्सा थाना क्षेत्र के गांव डिकोली निवासी गांव चतुर्वेदी ने पुलिस से शिकायत की मुस्तरा में ओम छावड़ा निवासी सिविल लाइन की भूमि है| ओम छाबड़ा के कहने पर वह भूमि पर बाउंड्रीवॉल का निर्माण कर रहा था| इसी दौरान कर से सपा नेता वीरेंद्र सिंह यादव अपने तीन साथियों के साथ मौके पर पहुंचे और मजदूरों को भगा दिया|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *