जम्मू 30 अप्रैलः सेना ने आज पोस्टर बाय आतंकी समीर टाइगर को घेर लिया है। एनकांएटर मे उसे ढेर कर दिया गया। कहा जा रहा है कि सेना ने 2 से 3 आतंकी पकड़ लिये है।
पुलवामा मे सुरक्षा बल और पुलिस के इस बड़े आपरेशन मे कई आतंकिया के हत्थे चढ़ने की खबरे आ रही हैं। एक सेना का जवान जख्मी भी हुआ है।
एनकाउंटर के दौरान स्थानीय लोगों ने पत्थरबाजी भी की. इस दौरान जवानों और लोगों के बीच हुए संघर्ष में कुछ जवान भी जख्मी हो गए. वहीं, कई नागरिक भी घायल हो गए हैं.
समीर टाइगर 2016 में हिज्बुल मुजाहिदीन में शामिल हुआ था. समीर पुलवामा का रहने वाला है और हिज्बुल के कई हमलों में शामिल हो चुका है. बुरहान वानी के बाद समीर को कश्मीर के पोस्टर ब्वॉय के रूप में पेश किया गया है. समीर ने आतंकी वसीम के जनाजे में शामिल होकर फायरिंग भी की थी.
