जम्मू। जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में शनिवार को आतंकवादियों ने भारतीय वायु सेना (आईएएफ) के एक वाहन समेत दो वाहनों पर गोलीबारी की। इस हमले में पांच सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि हमला शाम को शशिधर के पास हुआ जब वाहन जिले के सुरनकोट इलाके में सनाई टॉप की ओर जा रहे थे। पांच जवान घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर बनी हुई है। अधिकारियों ने बताया कि उन्हें अस्पताल ले जाया गया। आतंकवादियों का पता लगाने और उन्हें मार गिराने के लिए बड़े पैमाने पर तलाशी और घेराबंदी अभियान शुरू किया गया है।
*लखनऊ के एक निजी अस्पताल से हैरान कर देने वाला एक मामला सामने आया है। यहां डॉक्टर पत्नी ने अपने डॉक्टर पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है*।
दरअसल इंदिरा नगर स्थित शेखर हॉस्पिटल की डायरेक्टर डॉ ऋचा मिश्रा ने अपने डॉक्टर पति ए.के. सचान समेत राकेश वर्मा, वरुण श्रीवास्तव, राजेश राय और दो अन्य पर नकली दवाओं का धंधा करने का गंभीर आरोप लगाया है।
