जम्मू कश्मीर में आतंकियों ने बर्बरता की हद पार की, दो युवकों की बेरहमी से हत्या कर वीडियो जारी किया

नई दिल्ली 18 नवंबर जम्मू कश्मीर में आतंकवादियों ने क्रूरता की हद को पार कर दिया है उन्होंने पिछले 48 घंटे में दो नागरिकों की बेरहमी से हत्या कर दी लोगों के दिल में खौफ कायम करने के लिए आतंकवादियों पर उतर आए हैं इन लोगों ने कुख्यात आतंकी संगठन आईएसआईएस की तर्ज पर हत्या करने का तरीका इजाद करना शुरू कर दिया है।
जम्मू कश्मीर के शोपियां में आतंकियों ने एक कश्मीरी नागरिक की गला रेतकर हत्या कर दी। मटन की पहचान कुलगाम जिले के मजगामा निवासी हुफैज अशरफ के रूप में हुई है। आतंकियों ने बर्बरता का परिचय देते हुए युवक को तड़पते हुए उसका गला काट दिया जबकि दूसरे व को तड़पा तड़पा कर उसके सिर में गोलियां मारी।
पुलिस के अनुसार आतंकवादियों ने शनिवार को शोपियां जिले के में इस घटना में एक नागरिक की हत्या कर दी।
पुलिस के अनुसार दक्षिण कश्मीर के हर माई गांव में रहने वाले हुफैज का शव मिला है। उसका गला कटा हुआ था पुलिस के अनुसार शव को परिजनों को सौंप दिया गया है। घटना के बाद पीड़ित के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
वहीं एक अन्य घटना में आतंकियों ने एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी आतंकियों ने इसका सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर दिया था युवक की हत्या करने के लिए भी आतंकियों में आईएसआईएस की तर्ज पर तरीका अपनाया था
वीडियो में आतंकियों को एक युवक की हत्या करते हुए दिखाया गया है जिसे कथित तौर पर सेना का मुकुर बताया गया सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में देखा जा सकता है कि आतंकी नदीम मंजूर को गोलियां मार रहे हैं और मंजूर तड़प रहा है। मंजूर का सब 16 नवंबर को सुबह मिला था
दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले के साफा नगरी गांव में रहने वाले मंजूर का अपहरण आतंकवादियों ने गुरुवार रात को कर लिया था। आतंकी संगठन हिजबुल में हत्या की जिम्मेदारी ली है ।

हत्या से पहले बनाए गए एक अन्य वीडियो में उसे आतंकियों की गिरफ्त में दिखाया गया है, जिसमें उसे कहते सुना जा सकता है कि उसने अपने गांव में आतंकियों की मौजूदगी के बारे में सेना को बताया था। हिजबुल कमांडर रियाज ने वीडियो में एक ऑडियो मैसेज जारी किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *