झाँसी | झांसी में इस बार 7 नवंबर से ठंड की दस्तक हो सकती है, जो पिछले दो सालों की तुलना में जल्दी है | मैदानी इलाकों से आने वाली ठंडी हवा तापमान गिराएगी | इससे पहले तीन दिन बारिश के भी आसार हैं |
बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवर्ती तूफान मोथा के प्रभाव के चलते झांसी में अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में मौसम में काफी बदलाव देखने को मिला| कई दिन झमाझम बारिश होने से तापमान में तेजी से गिरावट आई| ठंडी हवा और घने बादल छाए रहने से ठंडक में भी इजाफा हो गया| अब तूफान का असर समाप्त हो गया है| मौसम साफ होने से पिछले 48 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान में जहां 8 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि हुई| वही अब 4 6 नवंबर तक पश्चिमी हिमालय क्षेत्र पर पश्चिमी विचोभ के प्रभाव से बादलों की आवाजजाई और बारिश की संभावना है|
कृषि विज्ञान केंद्र भरारी के मौसम वैज्ञानिक आदित्य कुमार सिंह का कहना है कि अब 7 नवंबर से मैदानी इलाकों की ओर से ठंडी हवा झांसी की ओर आने लगेगी| इसे तापमान में गिरावट दर्ज होगी|
- What Is Hot News
- उत्तर प्रदेश
- गुजरात
- छत्तीसगढ़
- दिल्ली एनसीआर
- देश
- मध्य प्रदेश
- महाराष्ट्र
- राजस्थान
- हरियाणा
जल्द होगी ठंड की दस्तक सर्द हवा लुढ़कएगी आएगी पारा
