श्रमिक महिलाओ को विश्व-महिला दिवस पर बाँटी गयी खाद्य सामग्री
देहरादून।
अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित गोष्ठी मे उत्तराँचल यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर डॉ. अनिल कुमार दीक्षित नें कहा कि “सबका साथ सबका विकास” के तहत महिला सशक्तिकरण के लिये जागरूकता के साथ साथ मदद की भी आवश्यकता हैं
डॉ. दीक्षित नें इतिहास संकलन समित द्वारा आयोजित गोष्ठी मे आंकड़ो साहित्य बताया कि भारत मे महिलाओं को आत्मनिर्भरता के लिये संघर्ष करना पड रहा हैं, आज भी पितृसत्तात्मक सोच, सुरक्षा के मुद्दों जैसे घरेलू हिंसा, भ्रूण हत्या व उत्पीड़न उसी के साथ साथ श्रमबल में सिर्फ 18% की भागीदारी जैसी चुनौतियों का महिलाओ को सामना करना पड़ रहा है। विश्व असमानता रिपोर्ट 2024 के अनुसार, श्रम आय में पुरुषों की हिस्सेदारी 82% और महिलाओं की केवल 18% है इतना ही नहीं आज देश मे 90% से अधिक महिलाएं असंगठित क्षेत्र में काम कर रही हैं, जो अक्सर कम वेतन वाला है।
अपने सम्बोधन मे श्री सुनील तिवारी नें कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की मुख्य थीम ‘Give To Gain’ (दान से लाभ) है। जो लैंगिक समानता को बढ़ावा देने के लिए संसाधनों, समर्थन और अवसरों को साझा करने पर केंद्रित है गोष्ठी मे सुश्री सुधा कुमारी, डॉ. अर्चना , सुधीर कुमार, कृष्ण कुमार, सज्जन सिँह आदि उपस्थित रहे l इस अवसर पर समिति द्वारा श्रमिक महिलाओ को खाद्य शामग्री भी बाँटी गयी
