नई दिल्ली 11 जून देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई आज एम्स में भर्ती हो गए हैं उन्हें सेहत में गड़बड़ी के चलते एम्स में भर्ती कराया गया है अटल बिहारी से मिलने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भाजपा अध्यक्ष अमित शाह वरिष्ठ बीजेपी नेता का और अन्य मंत्री एम्स पहुंच गए हैं देर रात लालकृष्ण आडवाणी ने भी अटल बिहारी वाजपेई की सेहत का हालचाल जाना।
एम्स के डॉक्टरों का कहना है अटल बिहारी वाजपेई की सेहत पर नजर रखी जा रही है और वह आज रात अस्पताल में ही रहेंगे आपको बता दें कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की तबीयत लंबे समय से खराब चल रही है और वह डिमेंशिया नामक बीमारी से ग्रसित है।
अटल बिहारी वाजपेई 2009 से ही बीमारी से ग्रसित हैं वह घर पर ही स्वास्थ्य लाभ कर रहे हैं । बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार उनके सहयोगी शिवकुमार शर्मा ने बताया कि बीमारी के चलते अब बोल नहीं पाते हैं उनके चेहरे के हाव भाव से पता चलता है कि वह आने जाने वालों को पहचान जाते हैं ।
इसके अलावा डॉक्टरों की 4 सदस्य टीम उनकी सेहत की जांच के लिए 24 घंटे तैनात रहती है । चार फिजियोथैरेपिस्ट चिकित्सक उनकी देखरेख करते रहते हैं। शर्मा की माने तो अटल बिहारी वाजपेई पढ़ लिख नहीं सकते हैं, लेकिन उन्हें TV देखने का बहुत शौक है खासतौर से पुरानी फिल्में और पुराने गाने।
