जालौन-करेंट लगने से मजदूर झुलसा, रिपोर्ट-अवनीत गुर्जर

कुठौन्द( जालौन) -कुठौन्द कस्बे में हाईटेंशन लाइनों का खराब तरीके से कसे होने से हाईटेंशन से झुलसने का सिलसिला थम नहीं रहा है । माधौगढ रोड स्थिति गणेश मोटर्स के सामने शीशम का हरा पेड़ खड़ा था। जो एजेंसी के कार्यकर्ताओं को काम करने में अड़चन पैदा करता था ।

एजेन्सी संचालक महावीर शरण गुप्ता ने मजदूर मुन्नीलाल कोरी उम्र 53 वर्ष निवासी ग्राम सुरावली (गोरा राठौर) पेड़ को काट रहा था कि 11000 हाईटेंशन का करेंट उतरा व मुन्नीलाल को करेंट लगा मुन्नीलाल के पैरों से धुंआ उठा , संचालक व पड़ोसियों ने देखा तो अनन फानन सामुदायिक स्वास्थ केंद्र कुठौंद पहुंचाया कि डॉक्टर साहब ने प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल उरई के लिए रिफर कर दिया। हालत गम्भीर बताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *