जालौन-दो माह से अधिकारी और कर्मी को खोज रहे यह लोग, रिपोर्ट-अतुल पाण्डेय

जालौन। नगर का क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी कार्यालय इन दिनो चर्चा मे है। विभाग के अधिकारी और कर्मी लोगो को चक्कर लगवा रहे हैं। लोग आते हैं। ताला देख वापस चले जाते। कोई सुनने वाला नहीं।
विभाग मे आने वाले नगर के लोग रोज आते है। समस्याएं हैं, लेकिन किसे सुनाये। विभाग मे ताला लगा रहता है।
पूर्ति निरीक्षक अजित कुमार यादव का पता नहीं चलता। इतना ही नहीं पूर्ति लिपिक अभिषेक का भी ठिकाना नहीं रहता।




राशन की समस्या। कार्ड की समस्या। खाद्य सामग्री की समस्या। कोटेदार की शिकायत। यह लोग किससे करे?
इस बारे मे हमारे संवाददाता अतुल पाण्डेय ने जिला पूर्ति अधिकारी बी के शुक्ला ने बात की, तो वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके।
यहां सवाल यह है कि क्या योगी सरकार की जनता के प्रति उत्तरदायित्व वाली योजनाएं अधिकारियो की लापरवाही की भेंट चढ़ जाएंगी?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *