जालौन -माधौगढ़ थानांतर्गत ग्राम बंगरा नहर में अधेड़ की लाश मिलने पर राहगीरों में हड़कंम्प मच गया औऱ पुलिस को सूचना दी मौके पर आ कर पुलिस ने शव की शिनाख्त करने में जुटी गयी और लोगो से पूछताछ की।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद जालौन के माधौगढ़ थानांतर्गत ग्राम बंगरा में जालौन रोड़ पर स्थित बंबा में एक अधेड़ व्यक्ति की लाश मिली है क्षेत्राधिकारी माधौगढ़ के मुताबिक उक्त व्यक्ति की अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी।
मृतक की उम्र लगभग 45 वर्ष के करीब है फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और पंचायत नामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया और हत्या या आत्महत्या दोनों पहलुओं पर जांच शुरू कर दी।
