जालौन। माधौगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर ले जाने के उपरांत बलात्कार करने का आरोपी नाजिम पुत्र शब्बीर निवासी ग्राम सैदनगर थाना कोटरा जिला जालौन को कोतवाल राम सहाय सिंह के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक कानून व्यवस्था वी के तिवारी ने हमराहियो के साथ मुखबिर की सूचना पर बंगरा चौराहे से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ थाना माधौगढ़ मे मुकदमा अपराध संख्या 36/2019 धारा 363,366,376आई पी सी व 3/4 पास्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज था।
तेज रफ्तार ट्रक ने युवक को कुचला,मौत
कालपी-कालपी थाना क्षेत्र के देवपुरा गाँव के पास तेज रफ़्तार ट्रक का कहर ट्रक ने युवक को मारी जोरदार टक्कर लगने से मौके पर युबक की हुई मौत हो गयी ।बीते दिनों से लगातार हो रहे एक्सीडेंट से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है ।गुस्साए ग्रामीणों ने हाइबे पर जाम लगाकर यातायात व्यवस्था की गई बाधित सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिसबल मौके पर पहुंचा और लोगों को समझा बुझाकर शांत कराकर जाम खुलवाया जा रहा है ।
