जालौन में मानवाधिकार रक्षा दल की नई कार्यकारिणी का गठन, रिपोर्ट- अवनीत गुर्जर

जालौन। मानवाधिकार रक्षा दल की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा राजीव दुबे को प्रदेश अध्यक्ष, अवध बिहारी को प्रदेश सचिव, अंकुर राजा को बुंदेलखंड अध्यक्ष बनाया गया।
मानवाधिकार रक्षा दल की नई कार्यकारिणी का गठन संस्था के अध्यक्ष गोविंद सिंह राधे के निवास पर किया गया। जिसमें गोविंद सिंह राधे द्वारा सैकड़ों लोगों को संगठन में जोड़ा गया।

इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष राजीव दुबे, प्रदेश सचिव अवध बिहारी, बुंदेलखंड उपाध्यक्ष अंकुर राजा, मंडल उपाध्यक्ष आकाशकांत, जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह चौहान, जिला उपाध्यक्ष सुनील , जिला उपाध्यक्ष जीतू गांधी, जिला मीडिया प्रभारी दीपक कुमार, जिला सोशल मीडिया प्रभारी शाहरुख खान, जिला उपाध्यक्ष यशपाल को नियुक्त किया गया। वहीं नगर अध्यक्ष निखिल प्रजापति, नगर उपाध्यक्ष हरिहर बाथम के साथ सभी वार्डो के अध्यक्ष घोषित हुए ।
इस अवसर पर मानवाधिकार रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोविंद सिंह ने सभी सम्मानित पदाधिकारियों व सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि वह अपने पद अनुसार संगठन को मजबूत बनाने में प्रयासरत रहे तथा पीड़ित की यथासंभव मदद करे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *