जालौन। माधौगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम सिहारी मे अज्ञात कारणों के चलते युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम सिहारी निवासी सत्यवीर पुत्र श्री राम चौधरी उम्र लगभग 18 बर्ष ने रात्रि करीब ढाई बजे घर से निकलकर जनकपुरा मोड पर रस्सी के फंदे से पेड पर लटक कर आत्महत्या कर ली। सुबह घर वालों की सूचना पर पहुंची माधौगढ़ थाना पुलिस के उपनिरीक्षक जितेन्द्र सिंह ने शव को पेड़ से उतारकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए उरई भेज दिया।
फ़िलहाल आत्महत्या का कारण पता नही चल सका।
