जालौन -कुठौंद थाना क्षेत्र के ग्राम विजुवहा में बीते रोज घर के बाहर से लापता बालिका का शव गांव के बाहर एक खेत में मिलने से गांव में हड़कंम मचा हुआ है इसी को लेकर मौके पर आलाधिकारी घटना स्थल का निरीक्षण किया और परिजनों से पूछताछ की।फ़िलहाल पुलिस ने लाखन की तहरीर पर नामदर्ज आरोपियो के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है । 2 लोगो को गिरफ्तार कर पूछताछ जारी है।
आज डीआईजी झांसी सुभाष सिंह ने भी घटनास्थल का दौरा किया उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि वह जल्द ही इस मामले का पर्दाफाश करेंगे।
जनपद के पुलिस अधीक्षक स्वामी प्रसाद ने कहा कि आरोपी को किसी भी सूरत में बख्शा नही जायेगा। वही घटना स्थल पर पहुंचीं राज्य महिला आयोग की सदस्य कंचन जायसवाल ने कहा कि योगी सरकार दरिंदों खैर नही।
विदित हो की कल शाम 4 बजे लाखन की 8 बर्षीय पुत्री घर के बाहर खेलते समय रहस्य मय तरीके से गायब हुई थी काफी खोजबीन करने के बाद भी पुत्री का कुछ अता पता नही चल सका था।वही रविवार की सुबह उसकी पुत्री का शव गांव के बाहर मृत अवस्था में खेत में मिला। जिससे क्षेत्र में हड़कंम मचा गया हुआ है ।
इस बीच भाजपा की वरिष्ठ नेता डॉक्टर कंचन जायसवाल ने भी पीड़ित परिजनों से मुलाकात की और उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिया।
