Headlines

जालौन-लोकसभा चुनाव की मतगणना में कालपी के 70 राजस्व कर्मी होंगे तैनात, रिपोर्ट-नवीन कुशवाहा

जालौन(जोल्हूपुर) लोकसभा चुनाव की मतगणना को कुशलतापूर्वक निपटाने के लिये जिलाधिकारी डा.मन्नान अख्तर के निर्देशन मे स्थानीय प्रशासन के द्वारा कवायद तेज कर दी है।
नवीन गल्ला मंडी में मतगणना कार्यों का दायित्व निभाने के लिए तहसील कालपी के 70 राजस्व कर्मचारियों को तैनात किया जायेगा। इस सम्बन्ध में उपजिलाधिकारी सुनील कुमार शुक्ला ने कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश देते हुये तमाम प्रकार की जानकारी दी।
मतगणना स्थल में एस.डी.एम तथा तहसीलदार सालिकराम की मौजूदगी में कर्मचारियों को अलग – अलग जिम्मेदारियां सौपी गई है। बैठक के माध्यम से उपजिलाधिकारी ने कहा कि कर्मचारियों को मतगणना स्थल में जो भी दायित्व सौपे गये है उनका पूरा निष्पक्षता, ईमानदारी तथा पारदर्शिता से कार्य करे। इसमें किसी भी प्रकार की हीलाहबाली नही होनी चाहिये।

भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देश मतगणना का कार्य पूरी पारदर्शिता से कराया जाये। उपजिलाधिकारी तथा तहसीलदार ने मतगणना स्थल में तैयार कराये जा रहे पंडाल का निरीक्षण भी किया। मतगणना के कार्यों को सही अंजाम देने तथा ड्यूटी लगी होने की वजह से तहसील के कर्मचारियों ने तैयारियां मुकम्मल कर ली हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *