Headlines

जिला क्रिकेट संघ झांसी का एक प्रतिनिधि मंडल ने ज्ञापन दिया

झाँसी।उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की अपेक्स कमेटी की बैठक के उपरांत जिला क्रिकेट संघ झांसी का एक प्रतिनिधि मंडल विजय खन्ना के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ के अध्यक्ष निधिपति सिंघानिया से वार्ता के बाद बैठक में आए उनके प्रतिनिधि को ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन में रजिस्ट्रार से पंजीकृत जिला क्रिकेट संघ झांसी को बगैर किसी कारण के उसका नाम बदलकर किसी एक जैसे नाम की कंपनी दूसरी संस्था को कैसे मान्यता उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ ने प्रदान की है, उस पर आपत्ति दर्ज कराते हुए न्याय की मांग की है । ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि न्यायालय ने भी जिला क्रिकेट संघ झाँसी को चलन में माना है।

इस पर उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ के अध्यक्ष के प्रतिनिधि उत्तम केसरवानी ने आश्वासन दिया कि वह जिला क्रिकेट संघ झांसी की ज्ञापन में की बातों को अध्यक्ष एवं राजीव शुक्ला के संज्ञान में अवश्य लाएंगे। और आप लोगो को न्याय अवश्य मिलेगा। आप लोग विगत 40 वर्षों से झाँसी की क्रिकेट के उत्थान के लिए कार्यशील रहे हैं। जिला क्रिकेट संघ के प्रतिनिधि मंडल ने पूर्व भारतीय महिला टीम की चयनकर्ता अर्चना मिश्रा और अपैक्स कमेटी में भाग लेने आये उत्तर प्रदेश संघ के सदस्यों का बुके भेंट कर स्वागत किया।
प्रतिनिधि मंडल में जिला क्रिकेट संघ झांसी के सचिव बृजेंद्र यादव, कोषाध्यक्ष निमेष खन्ना, सुनील शर्मा प्रकाश राजवाधा, सुदर्शन शिवहरे ,मनमोहन मनु ,जय किशन प्रेमानी,श्याम सुंदर कौशल,दीपक वर्मा, कैलाश तिवारी,अरविंद तिवारी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *