Headlines

जिला विकास मंच के संयोजक ने मांगों का सौंपा ज्ञापन, रिपोर्ट -राजेश शिवहरे

अनूपपुर (मध्य प्रदेश, राजेश शिवहरे) 9 अगस्त को रोड शो के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को जिला विकास मंच के संयोजक अधिवक्ता वासुदेव चटर्जी ने अनूपपुर में नवीन जिला न्यायालय भवन की स्वीकृत, अतिरिक्त (कमिश्नर) संभागायुक्त की पदस्थापना, श्रम न्यायालय, रेलवे न्यायालय की स्थापना, स्वास्थ्य सुविधाओं के बेहतर सुविधा के लिए जिले में मेडिकल इंजीनियरिंग कॉलेज खोले जाने का मांग पत्र सौंपा। इसके साथ ही अनूपपुर परियोजना की स्वीकृत, खाद्य निगम का क्षेत्रीय कार्यालय खोलने, जिले मुख्यलय में रिंग रोड बनाने, विद्युत पोल एवं विद्युत ट्रांसफार्मर, तार का डिपो खोले जाने, जिले में सिंचाई सुविधाओं के विस्तार के लिए विशेष पैकेज दिए जाने, लिफ्ट इरीगेशन के लिए सब्सिडी दिए जाने की मांग का ज्ञापन सौंपा। जिस पर मुख्यमंत्री ने शीघ्र ही पूर्ण करने का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *