Headlines

जिस स्थान पर पर्रिकर का शव रखा गया, उस स्थान का शुद्धिकरण कराया गया?

नई दिल्ली 24 मार्च । गोवा के दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर पारिकर का 17 मार्च को निधन हो गया था । अब ऐसी खबर आ रही है कि उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए जिस राजकीय कला अकादमी में रखा गया था, उस स्थान का शुद्धीकरण करवाया गया है।

मामले की जानकारी सामने आने के बाद कला एवं संस्कृति मंत्री ने इसकी जांच के आदेश दिए हैं।

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार शुद्धिकरण की एयर प्रक्रिया कथित तौर पर संस्थान के कुछ कर्मचारियों के इशारे पर की गई। इसमें 4 पुजारियों ने मंत्रोच्चार किया। यह मामला तब सामने आया जब उसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर प्रसारित होने लगी ।

इसके बाद लोगों ने नाराजगी व्यक्त की । उनका कहना था कि इस कदम से परिकर का अपमान किया गया है।

इस मामले में सरकार के एक अधिकारी ने कहा कि यह बेहद शर्म की बात है और पूर्व मुख्यमंत्री का अपमान है । कला एवं संस्कृति मंत्री गोविंद ने कहा कि उन्होंने इस मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

उन्होंने कहा कि मैंने कला अकादमी परिसर में आज अनुष्ठान के रूप में की जाने वाली कुछ गतिविधियों पर ध्यान दिया है। हम सरकारी भवनों के अंदर होने वाले गतिविधियों को बढ़ावा या संरक्षण नहीं देते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *