जुलूसे मोहम्मदी रूट का अवलोकन करते कोतवाल संजयकुमार गुप्ता,रिपोर्ट-अवनीत गुर्जर

कोंच। 21 नवंबर को प्रमुख मुस्लिम पर्व बाराबफात के अवसर पर कस्बे में निकाले जाने बाले जुलूसे मोहम्मदी के रूट का अवलोकन कर कोतवाल ने जुलूस में आने बाली संभावित दिक्कतों को परखने का प्रयास किया।

कोतवाल संजयकुमार गुप्ता, एसआई सुरेन्द्रकुमार सिंह ने जुलूसे मोहम्मदी के सदर पूर्व सभासद फहीम के साथ पूरा रूट परखा। तिलकनगर स्थित जरा बाले तिराहे के पास स्थित मस्जिद से उठ कर नईबस्ती तिराहा, सर्राफा बाजार, लवली चौराहा, नई स्टेट बैंक, चंदकुआ, सागर चौकी तिराहा होकर पुरानी तहसील बाली मस्जिद में दस जुलूस का समापन होता है। पूरे रूट का निरीक्षण करने के बाद कोतवाल ने बताया कि रास्ते में किसी भ्ज्ञी प्रकार की दिक्कत नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *