हिमाचल प्रदेश में प्राकृतिक आपदा से हुई जनहानि और नुकसान और राहत कार्यों को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आज शिमला में हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सुक्खू से भेंट की.
इस दौरान केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर भी मौजूद रहे..
पुणे…
NCP प्रमुख शरद पवार का बयान –
हमारे कुछ सदस्य एजेंसियों की जांच के दबाव में भाजपा में शामिल हुए हैं. हाल ही में हमारे कुछ लोग सरकार में शामिल हुए हैं. वे कह रहे हैं कि वे विकास के मुद्दे पर गए थे. लेकिन इसका कोई खास मतलब नहीं था. उनमें से कुछ ED जांच के घेरे में थे. उनमें से कुछ लोग जांच का सामना नहीं करना चाहते थे. लेकिन कुछ लोग जो अनिल देशमुख जैसे थे उन्होंने जेल जाना स्वीकार कर लिया. अनिल देशमुख ने जेल जाना स्वीकार किया और 14 महीने बिताए जहां उन्हें जांच से बचने के लिए उस पक्ष (भाजपा) में शामिल होने की भी पेशकश की गई, लेकिन उन्होंने कहा कि उन्होंने कोई अपराध नहीं किया है. वह कानून का सामना करेंगे और अपनी विचारधारा नहीं छोड़ेंगे…
