झाँसी। जेसीआई झांसी मनस्विनी की अध्यक्ष जेसी रजनी गुप्ता की अध्यक्षता में सरस्वती गर्ल्स इंटर कॉलेज में आज स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई ।
स्वामी विवेकानंद ने शांति दूत बनकर पूरी दुनिया में शांति का संदेश फैलाया था। उनके ओजस्वी विचारों की आज भी दुनिया को बहुत जरूरत है ।उनके शब्दों में – “सारी ताकत हमारे अपने ही हाथों में हैं । हम ही अपनी आँखें अपने हाथों से बंद कर लेते हैं और अंधेरे की बात करते हैं ।”
कक्षा 9 से 12 तक के करीब 300 छात्राओं ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया । इसके लिए टॉपिक दिया गया था – “शांति संभव है “। रिजल्ट 20 तारीख को घोषित किया जााााये ।
कार्यक्रम में प्रधानाचार्या कल्पना सिंह, कमलेश सोनी, अपर्णा द्विवेदी, गीता गुप्ता, राधा अग्रवाल, रीना अग्रवाल, स्वपनिल मोदी इत्यादि मौजूद रहे ।अंत में सचिव ऊषा सेन ने सभी का आभार व्यक्त किया।
