झाँसी। सर्द मौसम है ऐसे में गरीब और बेसहारा लोग जिंदगी का गुजारा करने में मुश्किलों का सामना कर रहे है। इन लोगों के लिए जेसीआई झाँसी मनस्विनी मदद कर रही है।
जेसीआई झांसी मनस्विनी की अध्यक्ष जेसी रजनी गुप्ता की अध्यक्षता में मनस्विनी की टीम ने रात में सर्दी से ठिठुरते लोगों को कंबल ओढ़ाये। पंचकुइयां चौराहे पर कांपती हुई एक बूढ़ी अम्मा,शहर कोतवाली के सामने एक गरीब बाबा जो दिन भर काम के बाद कड़ी सर्दी में अपने ठेले पर ही सो रहे थे, एलवीएम के बाहरी परिसर में बोरी ओढ़े कांपते हुए मजदूरों को कंबल ओढ़ाकर बहुत संतोष मिला।
इस मौके पर ऊषा सेन, ऊषा सचान, अपर्णा द्विवेदी, गीता गुप्ता, राधा अग्रवाल, रीना अग्रवाल, स्वपनिल मोदी इत्यादि सभी सदस्य मौजूद रहे ।
