जैन मुनि की हत्या के विरोध में प्रतिष्ठान बंद कर निकाला मोन जुलूस, सौंपा ज्ञापन , रिपोर्ट -कलाम कुरैशी

झांसी।.जैन मुनि की नृशंस हत्या को लेकर हर जगह विरोध दर्ज कराया जा रहा है,इसी क्रम में झांसी के बरुआसागर दिगंबर जैन समाज द्वारा अपने अपने प्रतिष्ठान बंद कर मोन जुलूस निकालते हुए एएसपी /थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा गया।

गुरुवार को बरुआसागर दिगंबर जैन समाज द्वारा एकजुट होकर मौन जुलूस निकालकर कर्नाटक में मुनि की हत्या का विरोध किया। समाज के लोगों ने दिगंबर जैन समाज के अध्यक्ष सिंघई संदीप जैन के नेतृत्व में एएसपी/थाना प्रभारी अंजली विश्वकर्मा को केंद्र सरकार को संबोधित ज्ञापन दिया।समाज के अध्यक्ष संदीप जैन ने बताया कि कर्नाटक में जैन मुनि कामकुमार नंदी की हत्या कर दी गई। इसके विरोध में नगर स्थित दिगंबर जैन मंदिर पर गुरुवार को काफी संख्या में समाज के लोग इकट्ठा हुए। मौन जुलूस जैन मंदिर से शुरू होकर नगर के मुख्य चौराहों से होता हुआ थाना परिसर पहुंचा। एएसपी को ज्ञापन सौंपते हुए लोगों ने कहा कि कर्नाटक में विगत पांच जुलाई को नंदी पर्वत स्थित जैन तीर्थ पर कामकुमार नंदी का अपहरण कर हत्या कर दी गई है। निर्मम हत्या करने वालों को कठोर सजा दी जानी चाहिए। लोगों ने घटना का जल्द खुलासा करने की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *