जौनपुर5। जनपद के मादियाहू तहसील के जय रामपुर में एक युवक ने अपनी तीन बच्चों और पत्नी की हत्या करने के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली । घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची है।
बताया जाता है की जय रामपुर में नागेश विश्वकर्मा परिवार के साथ रहता है। मंगलवार की रात सभी ने खाना खाया और सोने के लिए चले गए। बुधवार की सुबह जब कोई घर में हलचल नहीं हुई तो पड़ोसियों ने इसकी सूचना नागेश के भाई को दी।
भाई जब घर में गया तो कोई हलचल सुनाई नहीं थी। उसने जब खिड़की से अंदर कमरे में झांका तो होश उड़ गए । अंदर कमरे में नागेश पंखे से लटक था।
जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची अंदर कमरे में दो बच्चों की लाश और बगल वाले पलंग पर उसकी पत्नी रितिक की सब पड़ा हुआ था।
फिलहाल पुलिस ने समूह को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है अभी इस घटना का कोई स्पष्ट करना सामने नहीं आया है।
