ज्योति मौर्य प्रकरण: होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे निलंबित किए गए

SDM Jyoti Maurya: नप ही गए कमांडेंट साहब. जांच में दोषी पाए गए मनीष दुबे, DG ने शासन को भेजी रिपोर्ट एसडीएम ज्योति मौर्या और उनके पति आलोक मौर्या के विवाद के बीच के सूत्रधार रहे होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे आखिरकार नप ही गए. बीते मंगलवार को डीआईजी होमगार्ड संतोष कुमार सिंह ने मनीष दुबे के खिलाफ जांच कर रिपोर्ट डीजी होमगार्ड विजय कुमार मौर्या को सौंपी थी.विभागीय जांच में मनीष दुबे दोषी पाए गए हैं. डीजी होमगार्ड विजय कुमार मौर्या ने उनके निलंबन की संस्तुति कर दी है. मनीष दुबे इस समय महोबा जिला होमगार्ड कमांडेंट के पद पर तैनात हैं.

डीआईजी होमगार्ड संतोष सिंह ने अपनी जांच रिपोर्ट में मनीष दुबे के तीन मामलों का जिक्र करते हुए विभाग की छवि को धूमिल करने का दोषी पाया है. इसी जांच रिपोर्ट के आधार डीजी होमगार्ड विजय कुमार मौर्या ने मनीष दुबे के निलंबन की सिफारिश कर दी है. जांच रिपोर्ट अब शासन को भेजी जाएगी, जिसके बाद मनीष दुबे पर कार्रवाई तय होगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *