Headlines

झाँसी- अनियंत्रित कार पलटी, पिता-पुत्र की मौत, रिपोर्ट- सत्येंद्र, बीनू

झाँसी। शिवपुरी मार्ग पर एक अनियंत्रित होकर कार पलट गई, जिससे उसमें सवार पिता-पुत्र की मौत हो गई है।

बुधवार की सुबह शिवपुरी की ओर से एक कार झांसी आ रही थी। तभी सीपरी बाजार थाना क्षेत्र में अचानक अनियंत्रित होकर कार पलट गई। जिससे उसमें सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई।

आनन-फानन में इसकी सूचना थाने की पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराई और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार मृतक पिता-पुत्र बताये जा रहे हैं।

मृतक का नाम आबिद खान और उसका बेटा फरहाज खान निवासी संगम बिहार कालौनी सीपरी बाजार बताया। परिजनों के अनुसार वह किसी समारोह में शामिल होने के लिए जयपुर से लौटकर वापस आ रहे थे। उनके दो मृतक की मां समेत दो महिला अन्य थी। वह भी घायल बताई जा रही है। कार अनियंत्रित कैसे हुई यह स्पष्ट नहीं हो सका। मृतक में आबिद खान एक पार्लर चल रहा था और बेटे नाम पर मेडिकल स्टोर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *