Headlines

झाँसी-इंजन पर चढ़ा युवक, ओएचई करण्ट से झुलसा, रिपोर्ट-सत्येंद्र, बीनू

झाँसी। प्लेटफार्म यात्रियों की चींखें निकल गयीं जब ट्रेन के इंजन पर विक्षिप्त युवकसवार हो गया और पलक झपकते ही ओएचई की चपेट में आने से झुलस गया। ओएचई लाइन बंद कर उसे किसी प्रकार इंजन से उतार कर उपचार के लिए मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया।

बताया गया है कि आज तड़के झांसी रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म 1 पर 12628 नई दिल्ली-बैंगलोर कर्नाटका एक्सप्रेस खड़ी हुई थी। कोचों से यात्री उतर व चढ़ रहे थे तभी वहां एक विक्षिप्त युवक पहुंच गया। इससे पहले कोई कुछ समझता वह इंजन सवार हो गया और पलक झपकते ही ओएचई की चपेट में आ कर करण्ट से झुलस गया।

यह देख प्लेटफार्म पर यात्रियों की चीखें निकल गयीं। सूचना मिलने पर आरपीएफ मौके पर पहुंची और ओएचई के करण्ट को बंद करा कर किसी प्रकार उक्त युवक को नीचे उतारा। इसके बाद रेलवे डॉक्टर से परीक्षण कराने के बाद मेडिकल कालेज भेजा। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *