झाँसी। समाजवादी पार्टी जिले की मासिक बैठक स्थानीय गाधी भवन में जिला अध्यक्ष छत्रपाल सिंह यादव की अध्यक्षता में हुई, जिसमें समाजवादी विकास विजन एवं सामाजिक न्याय कार्यक्रम की भूमिका तय की गई। मुख्य अतिथि पूर्व एमएलसी श्याम सुंदर सिंह व पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह यादव रहे। विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष लोहिया वाहिनी राकेश पाल व एमएलसी प्रतिनिधि आर पी, निरंजन, पूर्व मंत्री अजय सूद, जयप्रकाश आर्य पप्पू सेठ रहे।
मुख्य अतिथि श्याम सुंदर सिंह यादव ने कहा कि समाजवादी सरकार का मुख्य लक्ष्य प्रदेश का विकास था उनके कार्यकाल में सभी विकास परियोजना पूर्ण हुई, जिनसे प्रदेश के विकास से जनता को लाभ मिला ।
पूर्व विधयक गरौठा दीपनारायण सिंह यादव ने कहा कि देश कर्ज में डूब रहा है । सबसे ज्यादा कर्ज लेने वाली प्रदेश कि योगी सरकार है । उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार का मुख्य एजेंडा प्रदेश के विकास का न होकर समाज को बांटना है।
उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी को कोई हरा नहीं सकता लोकसभा चुनाव में टिकट किसी को भी हो हम एकजुट कर उसे संसद में पहुंचाकर अखिलेश यादव के हाथों को मजबूत करेंगे। एमएलसी प्रतिनिधि आर पी निरंजन ने कहा कि हम समाजवादी लोग भाजपा सरकार की केंद्र सरकार द्वारा साढे 4 वर्ष में भी किसी भी वायदे को पूरा ना करके जनता के साथ छल एवं धोखा देने की नीति का खुलासा करने का कार्य करेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष लोहिया वाहिनी राकेश पाल ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार समाजवादी पार्टी की सरकार के समय की पूर्ण परियोजनाओं के उद्घाटन का उद्घाटन करने में व्यस्त है। बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिला अध्यक्ष छत्रपाल सिंह यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी प्रदेश के विकास एवं भावी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने तथा इनके प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से शहर से गांव तक समाजवादी भजन एवं सामाजिक न्याय कार्यक्रम 7 जनवरी से 20 जनवरी तक आयोजित कर जनसंपर्क का कार्य किया जाएगा।
इस अवसर पर जयप्रकाश आर्य पप्पू सेठ, पूर्व मंत्री अजय सूद , सलीम खानजादा, राहुल सक्सेना, महेश कश्यप, विजय झासिया , यशेन्द्र राजपूत , संजय पाल, अबरार अली, सुषमा वर्मा , रईस राईन, डेनियल साइमन , शफीक मकरानी पार्षद , भागवत नारायण राजपूत विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर एडवोकेट शरीफ, रिंकू वंशकार, रघुनाथ प्रसाद भारती , पनना लाल पटेल, साहब सिहं , कल्याण सिहं, राहुल यादव, सुरेश कुशवाहा, नीरज गुप्ता, सुधीर सोनी, सौनी , कमरूद्दीन, कश्मीर सिहं, राजा भैया, शिवनारायण, राकेश यादव, पार्षद, विजय सिजवाहा, ज्योति सरैया, पीआर सिंह, जितेंद्र सिंह भरोसा, मजहर अली, अरुण कुमार ,ऋषि भटनागर, रोहित राय , अभिषेक सोनी , साहिबे आलम , प्रेम रायकवार , अरमान शेख , श्रीपाल सिंह, जितेंद्र सिंह गौर, अरविंद लखेरा, नवीन यादव, आमिर खान , नीलेश यादव, लाखन सिहं, जाकिर हुसैन, मनोज कोरी , सीमा श्रीवास्तव, भगवती कुशवाहा, मंजू दुबे, सुमित पटेल, आरिफ खान, विजय पहारिया, रविपाल यादव, शोएब मकरानी आदि मौजूद रहे। बाद में जिला मीडिया प्रभारी आरिफ खान ने सभी का आभार व्यक्त किया।
