झाँसी। चिरगांव-भांडेर मार्ग पर पहुंज नदी में एक ट्रक डूब गया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई।
हुआ यूंकि झांसी के चिरगांव-भांडेर मार्ग पर पहुज नदी किनारे एक ट्रक खड़ा था। इसी दौरान अचानक पहुज नदी का जलस्तर बढ़ गया। इससे पहले चालक ट्रक को हटा पाता जल स्तर अधिक हो गया और वहा खड़ा ट्रक डूब गया।
ट्रक डूबने की जानकारी होते ही वहां हड़कम्प मच गया। इसकी सूचना मिलते ही राहत टीम वहां पहुंची और राहत कार्य शुरु कर दिया।
