झाँसी। झांसी ललितपुर लोकसभा सीट के लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी अनुराग अपने मैनेजमेंट कला का नजारा प्रचार अभियान में पेश कर रहे हैं । हर व्यक्ति को दिल के जुड़ने की उनकी अदा उनके अभियान में नजर भी आ रही है। कार्यकर्ताओं और समर्थकों के हुजूम के साथ नगर की गलियों में घूम रहे अनुराग हर उस व्यक्ति को अपनी आंखों में केंद्रित कर लेते हैं ,जो घर के दरवाजे या भीड़ में शामिल हो।
झांसी में सत्ता संग्राम तेज है । चुनावी मौसम में राजनीतिक दल निर्दलीय और गठबंधन के प्रत्याशी पूरा जोर लगा रहे हैं । अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचने की मुहिम में बनाई गई रणनीतियां अंजाम तक पहुंचाने की कवायद जारी है।
भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी अनुराग शर्मा का नगर में जनसंपर्क अभियान जारी है। पिछले 2 दिन में उन्होंने शहर, नगरा और सदर आदि इलाकों में लोगों से मुलाकात की। आपकी इस अभियान में विधायक रवि शर्मा , महापौर रामतीर्थ सिंघल, अनुराग शर्मा की पत्नी पूनम शर्मा, संजीव श्रृंगी ऋषि , शैलेंद्र प्रताप सिंह, पंकज शुक्ला , मनीष रावत, सहजेंद्र बघेल समीक्षकों कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भीड़ नजर आ रही है ।
सभी भारतीय जनता पार्टी के लिए लोगों से वोट करने की अपील कर रहे हैं । भाजपा प्रत्याशी के चुनावी अभियान में कुछ अनोखे नजारे देखने को मिल रहे हैं । अनुराग शर्मा सभी के लिए केंद्र बने हुए हैं। अनुराग शर्मा के मैनेजमेंट में महारत हासिल है । उन्होंने अपने इस अंदाज का प्रदर्शन भी कई मौकों पर किया कि लोग उनके मुरीद होने की दिशा में आगे बढ़ते नजर आ रहे हैं ।
गांव में बच्चों को गोदी में लेकर जन संपर्क करना या नगरा में भीड़ के बीच जब लोग आगे बढ़ रहे हो, ऐसे में उस व्यक्ति को अभिवादन देना जो उन्हें निहार रहा हो ।
बरहाल अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत में सांसद की दौड़ में भाग रहे अनुराग शर्मा समर्थकों का साथ और अपने अंदाज से लोगों का कितना दिन जीत सकेंगे यह तो मतगणना के बाद ही पता चल सकेगा , लेकिन अनुराग के व्यक्तित्व जो खूबियां चुनावी अभियान में नजर आ रही हैं , वह उन्हें बनाए गए आवरण से बाहर निकालने में जरूर मदद कर सकती हैं।
